ठेकेदार अरविंद की मौत से जिलेवासी स्तब्ध, शोक संवेदनाओं का तांता

March 6, 2016 12:37 PM0 commentsViews: 415
Share news

संजीव श्रीवास्तव

arvind

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जिले के प्रतिष्ठित ठेकेदार 48 वर्षीय अरविंद सिंह आखिरकार 29 घंटे के संघर्ष के बाद जिंदगी से हार गये। शनिवार रात 11 बजे लखनऊ के सहारा हास्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मौत की खबर से जनपद मुख्यालय के बाशिंदे स्तब्ध हैं। खासकर ठेकेदार वर्ग में शोक की लहर दौड़ गयी है। अरविंद अपने पीछे पत्नी के साथ पांच पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गये हैं।

मालूम हो कि अरविंद शुक्रवार की देर शाम चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौरा चौराहे पर मार्ग दुर्घटना में गंभीर रुप से चोटिल हो गये थे। जिला चिकित्सालय और गोरखपुर के सावित्री हास्पिटल में इलाज के बाद नाजुक स्थिति में सहारा हास्पिटल में भर्ती थे। दुर्घटना के बाद से अंत समय तक वह अचेतावस्था में थे। डाक्टरों के अथक परिश्रम के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

अरविंद सिंह सिद्धार्थनगर जनपद मुख्यालय से सटे ग्राम थरौली में रहते थे। वैसे मूलतः वह इसी जिले के लोटन थानान्तर्गत ग्राम ऊंचहारियां के रहने वाले थे। ठेकेदार होने के बावजूद सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने के अलावा अपने मधुर स्वभाव और कुशल व्यवहार के चलते वह आमजन के बीच काफी लोकप्रिय थे।

उनकी असमय मौत ने ठेकेदारों को झकझोर दिया। सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ ठेकेदार रामेश्वर सिंह, ओम प्रकाश चौबे, सूर्य प्रकाश चौबे, अजीत सिंह, नन्हें सिंह आदि ने अरविंद की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Leave a Reply