आखिर क्या है अशोक की मौत का राज, उसकी मौत के पीछे अवैध प्रेम प्रसंग है या कुछ और?

January 30, 2023 2:05 PM0 commentsViews: 423
Share news

क्या है 25 साल के अशोक चौहान के कत्ल का रहस्य , वह अवैध प्रेम प्रसंग के चलते मारा गया, या कत्ल की असली वजह कुछ और है

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहे पर एक दुकान में रविवार सुबह एक युवक की लाश रहस्यमय परिस्थित में पाई गई है। उसकी मौत को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं जारी हैं। अशोक नामक युवक शनिवार को घर निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

चिल्हिया थाना क्षेत्र के संतोरा गांव के टोला झउअवा डीह निवासी अशोक कुमार चौहान (२५) पुत्र हरिश्चंद्र शनिवार सुबह अपने घर से निकला था। जब शाम को घर पर वापस नहीं आया तो रात में परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार के सुबह किसी ने पकड़ी चौराहे पर एक दुकान में टीनशेड के नीचे जमीन पर मृत अवस्था में देखा गया। इसकी सूचना डायल-११२ और शोहरतगढ़ थाने पर लोगों ने दी। मौके पर शोहरतगढ़ पुलिस ने लाश का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ शोहरतगढ जयराम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में थाना प्रभारी पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक की पत्नी शीला की मौत की खबर मिलने के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है। वह यह रह रह कर बेहोश हो जा रही थी।अशोक कुमार की शादी शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मस्जिदिया के टोला पिपरी पट्टी पर करीब आठ वर्ष पहले हुई थी। इसके पास तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी लडकी 6 साल की शीला, 4 साल का बेटा दीपक व 6 महीने के अनिल जिसने अभी मां का दूध पीना नहीं छोड़ा है। इन तीनों बच्चों के ऊपर से बाप का साया उठ गया, यह अपने परिवार का एक कमाऊ व्यक्ति था। दीपक अपने पिता को ढूंढ रहा था और अनिल घटना के बाद अपने पिता के चेहरे को बैठ कर देखता रहा।

क्या हो सकती है मौत की वजह

अशोक की मौत को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है।  कुछ लाS उसकी मौत के पीछे प्र्रेम प्रसंग खते हुए आशंका जाहिर कर रहे हैंकि इसी चक्कर में कोई उसे मार कर शव वहां लदिया तो कुछ लोग उसकी मौत की पीछे अत्यधिक शराब के सेन की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। मगर उसकी सेहत और उम्र देखते हुए सह नहीं लगता की उसकी मौत शराब पीने से हुई होगी। बहरहाल सच्चाई तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी।

 

Leave a Reply