अतहर अलीम युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव बने

August 19, 2017 9:35 am0 commentsViews: 471
Share news

अजीत सिंह


सिद्दार्थनगर। कांग्रेस के युवा नेता और ज़िला पंचायत सदस्य अतहर अलीम उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव बनाये गए हैं। इस मनोनयन से ज़िले के कांग्रेस नेताओं ने हर्ष वयक्त करते हुए उनसे पार्टी को मज़बूत बनाने की अपेक्षा की है।
गत दिवस ज़ारी किये गए मनोनयन पत्र में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नीरज अवस्थी ने कहा है कि ये मनोनयन श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह उर्फ राजा बरार से सलाह मश्वरे के बाद किया है। उन्होंने उम्मीद किया है कि इससे पार्टी व् संगठन को मजबूती मिलेगी।
अतहर अलीम के प्रदेश सचिव बनने पर ज़िल के कांग्रेस नेता औरवपूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम ने कहा है कि र्थ अलीम एक ऊर्जावान नेता हैं। इस फैसले से युवा कांग्रेस निश्चित ही मज़बूत होगी। इसके अलावा कांग्रेस नेता सच्चिदानंद पांडेय, महिला कांग्रेस की रंजना पांडेय, कमाल अहमद, आशीष मस्जिदिया आदि ने उनको बधाई दी है।

Leave a Reply