किसानों की समर्थक बनने वाली सपा सरकार हकीकत में सरकार विरोधी है-अतहर अलीम

January 9, 2016 8:42 AM0 commentsViews: 828
Share news

नजीर मलिक

aleem

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी की सरकार अपने को किसान समर्थक कहते नहीं थकती, लेकिन हकीकत में वह किसान विरोधी है। किसान की गेहूं की फसल तबाह हो रही है, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

यह बातें कांग्रेस के लोकसभा को-आर्डीनेटर अतहर अलीम ने आज यहां एक बयान में कहीं। उन्हाेंने कहा कि जिले में सिंचाई के सारे साधन बेकार पड़े हैं और सरकार कुछ नहीं कर रही।

अतहर अलीम ने कहा कि इस बार ठंड और कोहरे की कमी की वजह से गेहूं की फसल में बालियां लगने की उम्मीदें टूट रही हैं। ऐसे में उसे पानी की सख्त जरूरत है। वर्ना फस की तबाही तय है।

उन्होंने कहा कि जहां तक सिंचाई संसाधनों की बात है, जिले की नहरों में पानी नहीं है। नलकूप बंद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि अगर नहरें पानी नहीं दे सकती हैं तो उसकी सफाई के नाम पर हर साल करोड़ों रूपये खर्च करने का क्या मतलब है।

उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि सरकार भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही है। कांग्रेस की पदयात्रा को सफल बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे पार्टी के वर्करों में जोश है। कांग्रेस की ताकत बढ़ रही है।

Leave a Reply