भाजपा का चरित्र दाेगला, कांग्रेस की नीति को आगे बढ़ा रही मोदी सरकार-अतहर अलीम

December 20, 2015 7:35 AM0 commentsViews: 170
Share news

नजीर मलिक

atherसिद्धार्थनगर। कांग्रेस नेता अतहर अलीम ने भाजपा के चरित्र को दोगला बताते हुए आरोप लगाया है कि वह विपक्ष में रह कर कांग्रेस के जिस नीति की आलोचना करती थी, सत्ता में आकर उसी को लागू कर रही है।

शनिवार को यहां जारी एक बयान में अतहर अलीम ने कहा है कि जिस एफडीआई का विरोध भाजपा ने किया था। इसे लेकर भाजपा की एक नेत्री दिल्ली में डांस कर रही थीं, सत्ता में आते ही भाजपा ने उसे लागू करने का काम किया।

उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन से लेकर अन्य सारी कांग्रेसी योजनाओं को भाजपा और मोदी सरकार आगे बढ़ा रही है। मतलब साफ है कि भाजपा के पास अपनी कोई लाजिक नहीं है।

कांग्रेस नेता अलीम ने कहा है कि गुलाबी क्रांति का विरोध करने वाले नरेन्द्र मोदी ने सत्ता में आते ही बीफ स्लाटिंग उपकरणों पर आयात कर में कमी कर दी। यही नहीं भाजपा ने बीफ कंपनियों से चंदा लिया।

उन्होंने कहाकि जनता को भाजपा की इस तरह की नीतियों से सावधान रहना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक दल नहीं व्यापारी संस्था है। इसे जनता के बजाये अपने सियासी व्यापार के लाभ हानि से मतलब है।

Leave a Reply