जंगली सूअरों ने फिर मचाया आतंक, हमले में एक महिला घायल

September 23, 2015 4:40 PM0 commentsViews: 217
Share news

अजीत सिंह

सूअरसिद्धार्थनगर में एक बार फिर जंगली सूअरों का आंतंक बढ़ गया है। बुधवार की सुबह उसका थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में जंगली सूअर के हमले में महिला लहुलुहान हो गयी। उसे इलाज के लिए एक प्राइवेट नार्सिंग होम में भर्ती किया गया है।

सुबह लगभग पांच बजे तिघरा निवासी ओम प्रकाश की पत्नी किसी कार्य से सीवान में निकली थी। अचानक एक जंगली सूअर ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में सर्जन नहीं होने से उसे एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भेजा गया।

इससे पूर्व ककरहवा क्षेत्र के ग्राम दूल्हा में भी जंगली सूअरों का आतंक था। वहां पर भी सूअरों ने दो लोगों को घायल कर दिया था। पिछले दिनों बांसी क्षेत्र के एकडेंगवा गांव में भी जंगली सूअर के हमले में आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये थे।

सिद्धार्थनगर में जंगली सूअरों का आतंक अक्सर बना रहता है। लोग वन विभाग को सूचना देते हैं, मगर अधिकारी और कर्मचारी जनता की शिकायतों को रददी की ठोंकरी में फेंक देते हैं।

Leave a Reply