युवक पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला और देखता रहा पूरा कस्बा, हालत सीरियस

April 27, 2016 5:11 PM0 commentsViews: 760
Share news

नजीर मलिक

घटनास्थल पर खून से लतपथ और अस्पताल में इलाज कराते जायसवाल

घटनास्थल पर खून से लतपथ और अस्पताल में इलाज कराते राजकमल जायसवाल

सिद्धार्थनगर। बर्डपुर टाउन में बुधवार की सुबह लोहे के राड और सरियों से लैस एक दर्जन लोेगों ने एक युवक को पीट-पीट कर मौत के कगार पर पहुंचा दिया। घटना के समय दो तीन लोगों को छोड़ कोई भी बचाने नहीं आया। घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है।

बताया जाता है कि बर्डपुर कस्बे का ही रहने वाला राजकमल जायसवाल अपने दोस्त की शादी में गिफ्ट देने के लिए आज सुबह 8 बजे टाउन में एक अलमीरा खरीद रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक एक दर्जन लोग सरिया और राड लेकर आये और मारने लगे। वह काफी देर तक राज कमल को पीटते रहे। बताते है कि वहां खड़े राज कुमार व नजर मोहम्मद ने हिम्मत कर किसी तरह हमलावरों को हटाया। उसे फौरन बर्डपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत देख कर डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इस बारे में घायल के भाई पारस जायसवाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में राम मिलन जायसवाल और उनके पुत्रों सोनू जायसवाल, श्याम जाय सवाल के अलावा पुनीत व व पवन को नामजद किया है। तहरीर में टाउन के एक राजनीतिक परिवार के व्यक्ति को घटना का साजिशकर्ता बताया है।

जानकारी मिली है कि घायल राजकमल को हेड इंजरी हुई है। उसे उल्टियां हो रही है। उसकी हालत नाजुक है। इस बारे में एसओ मोहाना अनूप शुक्ल ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। वह घायल का बयान लेने अस्पताल में हैं। बयान के बाद उचित धाराओं में मुकदमा लिखा जायेगा।

घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घायल के परिजनों का कहना था कि हमलावर अक्सर उन्हें मारने की धमकियां देते रहते थे।

Leave a Reply