शादी में आये युवक ने चाकू की नोक पर किया दो लड़कियों से बलात्कार का प्रयास

May 15, 2016 9:21 PM0 commentsViews: 546
Share news

ओजैर खान

qqqqq

बढ़नी, सिद्धार्थनगर। बढ़नी टाउन के मुड़िला गांव में शादी में आये मेहमान युवक द्धारा दो लड़कियों के साथ चाकू की नोक पर बलात्कार के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद युवक फरार हो गया है। इस घटना के बाद उपनगर में सनसनी छा गई है।

दोनों लड़कियों में से एक के पिता द्धारा दी गई तहरीर के मुताबिक उसकी 14 साल की लड़की अपनी एक अन्य सहेली के साथ वार्ड के निवासी सुक्खा के घर शादी के आयोजन में रोटी बनाने गई थी। वहीं शादी में सुक्खा का एक रिश्तेदार  भी आया हुआ था। वह रात में दोनों लड़कियों को किसी बहाने से बाहर मंदिर के पास ले गया।

तहरीर के मुताबिक युवक ने चाकू निकाला। चाकू के बल पर उसने दोनों लड़कियों के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उनसे बलात्कार का प्रयास करने लगा। दूसरी लडकी के शोर मचाने पर सब मौके पर पहुंचे, तब तक शादी में आया वह युवक मौके से भाग चुका था। वहां डरी हालत में दोनों लड़कियां खड़ी कांप रहीं थीं।

इस बारे में लड़की के पिता ने ढेबरुआ पुलिस कर दिए तहरीर में आरोप लागाया है कि सुबह शादी में आये लखीमपुर के एक आदमी ने उसे जुबान रखने की धमकी दी। और नहीं मानने पर जान से मारने का आरोप लगाया। तहरीर के मुताबिक धमकी देने वाला बहुत दबंग है।

इस बारे में ढेबरुआ एसओ का कहना है कि उन्हें पीड़ित पक्ष की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। मामला सही हुआ तो मुकदमा लिख कर कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply