फर्जी हॉस्पिटल: अवैध कारोबार तत्काल बंद कर दे अन्यथा शिकायत मिलने पर सख्त कानूनी कर्रवाई तय- सीएमओ

July 30, 2023 5:09 PM0 commentsViews: 299
Share news

अजीत सिंह

नेट फोटो

सिद्धार्थनगर। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीके अग्रवाल ने जनपद में अवैध रूप से चिकित्सकीय कार्य करने वाले समस्त अकुशल एवं अप्रशिक्षित सेवा प्रदाताओं को चेतावनी दी है कि वह चिकित्सा उपचार का अवैध कारोबार तत्काल बंद कर दें। अन्यथा इसकी शिकायत पाये जाने पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी। सीएमओ विगत दिनों में अवैध रूप से संचालित चिकित्सा प्रतिष्ठानों पर हो रही मौतों व प्रसव के दौरान हुई घटनाओं के विरुद्ध नियमित कर्रवाई व जांच पड़ताल कर रहे है।

सीएमओ डा. बीके अग्रवाल ने बताया कि विगत दिनों जनपद में अप्रशिक्षित एवम् अकुशल चिकित्सकों द्वारा प्रसव कार्य किए जाने के कारण दो गर्भवती महिलाओं की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई है। उन्होंने जनपद की आम जनता से अपील उन्होंने कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अप्रशिक्षित एवम् अकुशल चिकित्सकों के झांसे में ना आए। चिकित्सकों एवम् चिकित्सालयों के संबंध में पहले पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें।

जनपद में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर में प्रसव की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध है। जनपद में जिला चिकित्सालय के साथ–साथ 05 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उसका बाज़ार, डुमरियागंज, इटवा, शोरतगढ़ एवं मिठवल पर ऑपरेशन द्वारा प्रसव की निःशुल्क सेवा भी उपलब्ध है जहां योग्य चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन द्वारा प्रसव कराया जाता है। साथ ही प्रसूता के लिए भोजन दवाएं एवम् एंबुलेंस की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध है।

उन्होंने निःशुल्क सरकारी सेवाओं का लाभ अवश्य लें। किसी दलाल या बिचौलिए के झांसे में आकर अपने वा अपने परिजनों के स्वास्थ्य को खतरे में ना डालें। साथ ही अनावश्यक आर्थिक हानि से बचने की बात कही है। वह कई घटनाओं में अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटलों पर प्राथमिकी दर्ज करा विधिक कार्यवाही प्रारम्भ कर रहे हैं।

Leave a Reply