स्वच्छता अभियान का नया चेहरा, बाबा राम सिंह मनई

December 6, 2015 9:52 PM0 commentsViews: 239
Share news

हमीद खान

कस्बे के विस्कोहर मार्ग पर झाडू लगा कर सफाई करते बाबा राम सिंह मनई

कस्बे के विस्कोहर मार्ग पर झाडू लगा कर सफाई करते बाबा राम सिंह मनई

सिद्धार्थनगर। समाज की सेवा से बढ़ कर दूसरा कोई धर्म नहीं है। लोगों को आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए। एक दूसरे से ईर्ष्या द्वेष की भावना नहीं होनी चाहिए।

उक्त बातें ईमान सत्य संकल्प जनकल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष राम सिंह मनई ने कहा। वह रविवार को इटवा कस्बे के विस्कोहर मार्ग पर पीडब्ल्यूडी सड़क व पुटपाथ पर झाड़ू लगाकर सफाई कर लोगो को स्वच्छता के लिए प्रेरित कर रहे थे।

कस्बे में बाबा जी के नाम से प्रसिद्ध बाबा राम सिंह मनई का कहना है कि हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा। हिन्दू मुस्लिम सभी वर्गो लोग इन्हे प्यार से बाबा जी कहकर पुकारते हैं।

वैसे तो बाबा जी कई वर्षो से समाज की सेवा कर रहे हैं। मध्यम बर्गीय परिवार में जन्में बाबा राम सिंह ने बताया कि उनका हौसला बचपन से ही समाज में फैले कुरीतियों को उखाड फेंकने का था।

बाबा के मुताबिक वर्ष 2015 में शुरु में ही सत्य ईमाम सत्य संकल्प जनकल्याण सेवा संस्थान इटवा का पंजीकरण कराकर समाज में फैले अषिक्षा, भूण्र हत्या,बाल विवाह,दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को दूर करने का अभियान शुरू किया।

उनके मुताबिक अभियान का शुरूवाती दौर तो काफी निराशा भरा था। लेकिन धीरे-धीरे यह कवायद रंग लाने लगा है। और बाबाजी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संस्था के उद्देश्यों को पूरा करने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply