बहुजन महा पार्टी ने मनाया बाबा साहब अम्बेडकर का जन्मदिन

April 15, 2017 12:40 PM0 commentsViews: 488
Share news

निजाम अंसारी

bmp

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। क़स्बा शोहरतगढ़ स्थित बहुजन महा पार्टी के शोहरतगढ़ कार्यालय पर भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के जन्म दिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा आंबेडकर की फोटो पर माल्यार्पण के पश्चात विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अगर संविधान लिखा नहीं गया होता तो आज लोगों को अपने दायित्यों की सही जानकारी नहीं मिलती।

अल्ताफ ने कहा कि  आज कहीं साक्ष्य देने के लिए कुछ नहीं होता, आज उनकी देन है कि भारत में रहने वाले प्रत्येक वर्ग के अधिकारों को उल्लेखित करने का जो कार्य बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने किया है वह कोई और नहीं कर सका यह उनकी दूर दृष्टि और मानव अधिकार के प्रति जो नजरिया था आज वो संविधान के रूप में हमारे सामने है।

 जन्म दिन समारोह में मुख्यरूप से नेता अल्ताफ हुसैन ,जिला महा मंत्री इरशाद, अहमद विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष बलराम प्रसाद, नगर महामंत्री इन्सान अली, मुनीर अहमद, बिहारी, सहरुख, मौलाना जाकिर ,पार्टी प्रचारक बरसाती चाचा , महिला शाखा कि मुन्नी बेगम, जमील अहमद पूर्व प्रधान बेचन आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे |

Leave a Reply