दबंगों ने 14साल के बच्चे को पीट कर मौत के कगार पर पहुंचाया

May 13, 2016 2:34 PM0 commentsViews: 377
Share news

नजीर मलिक

aaaaa

सिद्धार्थनगर। जिले में परिवारिक रंजिश के तहत  अब छोटे बच्चों को भी शिकार बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भारत भारी गांव मे 13 साल के  एक बच्चे को दबंगो  ने इस कदर पीटा कि वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। घटना का कारण पुरानी रंजिश है।

आज सुबह अल्ताफ अपने दोस्तों के साथ गांव के बगल मे पोखरे में नहाने गया था। तभी गांव के ही शमशाद रिजवान और शोयब ने उसे जम कर मारा पीटा। इससे  उसके हाथ और सर पर गंभीर चोट पहुंची। नतीजतन उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा। डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताया है।

चश्मदीदों के मुताबिक दबंगों ने उसे मरा समझ कर मौके पर छोड दिया और फरार हो गये। मार पीट से उसका हाथ टूट गया है और सर पर गंभीर चोट लगी है। आपको बताते चलें कि शमशाद से अल्ताफ के घर से पूरानी रंजिश चल रही थी। और दोनों परिवारो के बीच कई बार मार पीट भी हो चुकी थी।

बस इसी विवाद का शिकार आज अल्ताफ हो गया और जिला अस्पताल मे अब जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने को मजबूर है। वहीं पुलिस अब मामले की जांच मे जुट कर अगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

 

Leave a Reply