विनय शंकर के दौरों ने बनाया बसपा का माहौल, बड़हलगंज में सीधी लड़ाई भाजपा से

November 15, 2017 12:57 PM0 commentsViews: 405
Share news

अजीत सिंह

गोरखपुर। यहाँ बात निकाय चुनाव बड़हलगंज की हो रही है। जहा चुनाव करीब आते आते अब सीधा मुकाबला एक बार फिर बसपा बनाम भाजपा हो गया है। भाजपा के स्टार प्रचारकों के खिलाफ बसपा के विनय शंकर तिवारी पूरी ताकत झोंके हुए हैं। भाजपा सांसद कमलेश पासवान, पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, जहां अपनी पूरी टीम के साथ लगे है तो बसपा की पूरी उम्मीद विनयशंकर तिवारी और उनकी टीम पर टिकी हुई है। विनय शंकर तिवारी भी डोर टू डोर सबसे मिलके हाथी की चाल बढाने में लगे है।

बसपा को जहा अपने परंपरागत वोटरों के साथ विकास के नाम और विनयशंकर के लगातार फिल्ड में रहने का लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है, वही भाजपा भी अपने वोटरों के साथ माहौल बनाये हुए है। नगर के लोग इसको सीधा मुकाबला विनयशंकर बनाम योगी आदित्यनाथ मान रहे है। वही मुख्यमंत्री की सीधी नजर नगर पंचायत बड़हलगंज पे लगी हुई है।

नगर के इरशाद हों या सुनील, जावेद हो या रामु खटीक उनको भी लड़ाई अंत में बसपा बनाम भाजपा की ही उम्मीद है। अकलियत के लोग भी नगर में अमन चैन बनाने के लिए विनयशंकर पे भी भरोसा जाता रहे है। ..फ़िलहाल अब तो १ दिसम्बर का परिणाम बताएगा की नगर का प्रथम नागरिक कौन बनेगा फ़िलहाल तो हाथी के पंजे से निकलने के लिए पूरी ताकत लगा रहा है कमल।

 

Leave a Reply