बागीचे में मिली युवक की लाश, किन्नरों की गुटबाजी से जुड़े हो सकते हैं मौत के तार

October 15, 2018 3:16 PM0 commentsViews: 1421
Share news

महेन्द्र गौतम

मृतक अनिल कुमार की फाइल फोटो

 सिद्धार्थनगर। बांसी कोमवाली क्षेत्र के कटसरया कला गांव में वहीं के निवासी 19 साल के युवक की लाश रहस्यमय हालात में पाई गई है। मृतक का नाम अनिल पुत्र भीम है। उसकी मौत का तार गांव में रहने वाले किन्नरों से जोड़ कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर पूरे इलाके में जबरदस्त चर्चा है।

बताया जाता है कि आज सोमवार सुबह कटसरया कला गांव के पास सरयू नहर के किनारे स्थित बाग में अनिल की लाशा देखी गई। उन्नीस साल का अनिल शनिवार शाम से ही घर से गायब था। उसकी लाश बाग में मिलने पर गांव में हंगामा मच गया। शरीर पर किसी जख्म के निशान भी नही थे। अनिल ने जान दी या उसे मारा गया है, अभी स्पष्ट नही है। लेकिन इस पर तरह तरह की चर्चा चली तो कुछ रोचक तथ्य सामने जरूर आये हैं।

किन्नरों के झगड़े के बाद से था अनिल गायब

बताया जाता है कि कटसरया गांव में कुछ किन्नर रहते हैं। अनिल उन्हीं किन्नरों के साथ रहता था। वह उनके हार काम में हाथ बंटाता था। गांव के लोगों के मुताबिक शनिवार को गांव के किन्नरों में आपस में झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े के बाद से अनिल गांव से गांयब था। उसको घर वाले तलाश रहे थे और सोमवार सुबह उसकी लाश बाग में मिली।

गांव में ऐसी चर्चा आम है कि अनिल की मौत सुनियोजित हत्या भी हो सकती है। चर्चा के अनुसार संभव है कि अनिल किन्नरों के ढगड़े में गुटबाजी का शिकार हो गया हो। उसके बाद किसी गुट ने यह घटना अंजाम करा दिया हो।

आत्महत्या का कोई कारण नहीं बनता

गांव वाले सवाल उठाते हैं कि मृतक अनिल को कोई समस्या नहीं थी, उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में वह न तो आत्महत्या कर सकता है न कोई अकारण उसे मार सकता है। किन्नरों के झगड़े के बाद अनिल का गायब होना और तीसरे दिन उसकी लाश पाये जाने पर उसकी मौत का तार उस झगड़े से जोड़ा जाना स्वाभाविक है। लेकिन जरूरी नहीं कि उसका कत्ल उन्हीं में से किसी ने किया हो। लेकिन आशंका तो बनी हुई ही है।

कहीं मामला होमो सेक्स स्कैंडल का तो नहीं?

इस बारे में पुलिस का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविकता का पता चलेगा। फिलहाल तो छानबीन चल रही है। पीएम रिपोर्ट इस दिशा में बेहद महत्वपूर्ण होगी। समाचार लिखे जाने तक गांव में तरह तरह की चर्चाएं थी। कुछ लोग पूरे मामले में होमो सेक्स एंगल भी तलाश रहे थे। अनिल, बेहद स्मार्ट युवक था, इस लिए इस एंगल को भी नकारा नहीं जा सकता है।

 

Leave a Reply