बहराईच की रैली को लेकर कांग्रेसी नेता इसरार अहमद ने किया जनसम्पर्क

December 21, 2016 6:33 PM0 commentsViews: 199
Share news

एम.आरिफ

israr
इटवा, सिद्धार्थनगर । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली को लेकर कार्यकर्ता जोर-शोर से जुटे हैं। बहराईच में 22 को होने वाली जनाक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। इसी क्रम में जनाक्रोश रैली को सफल बनाने को लेकर शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसी नेता इसरार अहमद ने जनसम्पर्क किया।

इस मौके पर कठेला चौराहे पर लोगों को सम्बोधित करते हुये इसरार अहमद ने कहा कि रैली में अधिक से अधिक लोग पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होगा, तो कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। उत्तर प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाने का निर्णय कर लिया है।

उन्होंने कहा कि  मोदी सरकार की नोटबंदी ने फसल की बुआई खाद बीज व शादी विवाह को संकट में ला दिया है और देश को आर्थिक आपातकाल में झोंक दिया है। कैश के लिए किसान मजदूर नौजवान बुनकर छात्र, सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।

उन्होंने कहा कि ढाई साल पहले केंद्र में रही कांग्रेस की मनमोहन सरकार ने गांव की गरीब जनता के हित में विकास के काफी काम किये। पहली बार मनरेगा जैसा कानून बनाकर गरीब को काम पाने का हक दिया। जनसूचना और शिक्षा का अधिकार का कानून, किसान की जमीन छीनने के खिलाफ भूमि अधिग्रहण के लिए नया कानून, किसानों की कर्जमाफी, राजीव गांधी विद्युतीकरण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, ग्राम निर्मलीकरण  जैसे जनहित के अनेक कार्यक्रम दिये।

इसरार अहमद के मुताबिक कांग्रेस सरकार के दौर में किसानो को फसल का उचित दाम मिलता था, लेकिन आज किसानों के खून-पसीने से पैदा की गई फसल की गाढ़ी कमाई को औने-पौने दाम पर सरकार बेच रही है। उत्तर प्रदेश की सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदने की जिम्मेदारी निभाती नहीं है और केंद्र की सरकार को चला रही हैं। किसान को समर्थन मूल्य पर 50 प्रतिशत और जोड़ कर देने का चुनावी वादा तो फुस्स हो गया जो अब सिर्फ जुमला बनकर रह गया है।

 

Leave a Reply