बहराइचः बीजेपी विधायक के बेटे ने दो बच्चों को जमीन में जिंदा दफन किया, पुलिस में मुकदमा दर्ज

June 23, 2017 11:41 AM0 commentsViews: 1931
Share news

फराज अंसारी.nit

 

चारपाई पर सूरज की लाशा और बिलखते परिजन

चारपाई पर सूरज की लाशा और बिलखते परिजन

बहराइच। बेजीपी विधायक के बेटे और उसके साथियों ने अवैध खनन रोकने से नाराज हो कर दो मासूमों को जिन्दा दफ़न कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। दो दिन बाद दोनों की लाश बरामद की गई है। दरिंदगी का यह क्रूर वाकया बहराइच जिले का है। ७ और ९ साल के इन बच्चों का नाम निसार और सूरज है। पुलिस ने विधायक पु़ व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज तो किया, मगर कातिल फरार होने में कामयाब हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कल शाम बौंडी थाना क्षेत्र के भौरी ग्राम में यह हुई थी। घटना में आज पुलिस ने दो लोगों को नामजद किया है। जिसमें बहराइच की पयागपुर विधान सभा से बीजेपी के विधायक सुभाष त्रिपाठी के बेटे निशंक त्रिपाठी व गोंडा निवासी उनके साथी मनोज ठेकेदार सहित दो नामजद और 5 अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ बौंडी थाने में धारा 302 व 310 के साथ अवैध खनन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बताते चलें कि खेत में अवैध खनन को रोकने से नाराज होकर खनन माफियाओं ने दोनों बच्चों को बालू में जिंदा दफन कर दिया था। जिससे दोनों मासूम की मौत हो गई है। दो दिन से यह बच्चे लापता थे। दोनों मासूमों में एक नाम सात निसार (7 वर्ष) तथा तो दूसरे का नाम सूरज (9 वर्ष) था। उनके परिजनों का कहना है यह लोग खनन का विरोध करने पर उनसे नाराज थे। इसलिए उनके बच्चों को मार कर बदला लिया। दोनों के शवों को पुलिस ने बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया है।

दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलते ही नाराज ग्रामीणों ने खनन माफिया की झोपड़ी में आग लगा दी और जेसीबी मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटनास्थल पर चार थानों की फोर्स तैनात है। मृतकों के परिजनों ने की उच्च स्तरीय व निष्पक्ष जांच की मांग की है। अभियुक्त अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं। सत्ता पक्ष के विधायक का मामला होने की वजह से पुलिस दबाव में बताई जा रही है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply