बहराइचः चुनाव हारने पर भाजपाइयों ने काटा बवाल, पुलिस ने की ठुंकाई

March 6, 2016 4:13 PM0 commentsViews: 313
Share news

बहराइच संवाददाता

बहराइच में बवाल काट रहे भाजपाइयों को पीटती पुलिस

बहराइच में बवाल काट रहे भाजपाइयों को पीटती पुलिस

बहराइच। बहराइच-श्रावस्ती एमएलसी सीट पर पराजय की खबर के बाद भाजपाइयों ने चुनाव में बेइमानी का आरोप लगााते हुए बवाल काटा। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक की। जिस पर पुलिस ने लाठियां फटकारी और कई की ठुंकाई की। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में भी लिया है।

बताया जाता है कि मतगणना के बाद प्रशासन ने जैसे ही सपा उम्मीदवार अमलाश खां की जीत का एलान किया, भाजपा समर्थक सडक़ों पर उतर आये और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस पर पुलिस ने प्रतिरोध किया।

खबर है कि इसी दौरान भाजपा समर्थक एक युवक ने पुलिस वालों को गालियां देनी शुरू की। उसके बाद उनका धैर्य टूट गया और उन्होंने भाइयों की लाठियों से पिटाई शुरू कर दी और गाली देने वाले युवक को पीटने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का रुख देख भाजपाई भाग निकले।

बताते चलें कि चुनाव में अमलाश खान ने भाजपा उम्मीदवार त्रिपुरारी मणि त्रिपाठी को 705 वोटों से हरा दिया है। गौरतलब है कि एमएलसी चुनाव में प्रदेश भर में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिल सकी है।

Leave a Reply