बड़े मंगल पर गूंजे बजरंग बली के जयकारे, जगह जगह हुए भण्डारे
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगलवार को जिले भर के हनुमान मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। मंगलवार को सुबह से ही मंदिरों में पूजन-अर्चन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने सुंदर काण्ड, हनुमान चालीसा व बजरंग बाण का पाठ किया।
जनपद मुख्यालय के रश्मि साइबर कैफे के सामने मंगलवार को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।
भण्डारे के मुख्य आयोजक अभिषेक पाठक ने बताया कि बजरंग बली की कृपा व प्रेरणा से विगत कई वर्षों से जन सहयोग से बड़े मंगल पर भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को भंडारे में पूड़ी, सब्जी, चावल और बूंदी का वितरण किया गया।
इस दौरान सदर विधायक श्यामधनी राही, सत्य प्रकाश राही, सभासद धनन्जय सहाय, अधिवक्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट प्रशस्त उपाध्याय, दवा विक्रेता सेवा संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश दूबे, उमेश त्रिपाठी, इरशाद अहमद खान, संजय गुप्ता, राजेश चौधरी, आदित्य कसौधन, अरुणेश चौबे, अरविंद झा, रंजनेश दुबे, अरुण प्रजापति आदि लोगों ने भण्डारे में प्रसाद वितरण किया।
इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी क्रम में श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में सुंदरकांड पाठ के आयोजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक अधिवक्ता पप्पू चौबे ने बताया कि वर्षों पहले जन सहयोग से इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया था। तभी से इस मंदिर में प्रतिवर्ष ज्येष्ठ मास के सभी मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ व भंडारा कराया जाता है।





