स्व. नेहरू के जन्म दिवस पर स्कूलों में बाल दिवस मनाया गया

November 15, 2019 12:06 PM0 commentsViews: 281
Share news

निजाम अंसारी

शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर। देश के पहले प्रधानमंत्री स्०. जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर आदर्श ग्राम पंचायत गड़ाकुल में स्थित पीपीएस पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य सूर्यकांत उपाध्याय की अध्यक्षता में  बालदिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उनके व्यकितत्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान संघ ब्लॉक उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह व प्रबंधक पाटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद केक काट कर उपस्थित बच्चों को खिलाया।  इसी तरह आइडिया पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य बृजेश चतुर्वेदी, शारदा पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अरविंद अग्रहरि, स्कालर्स स्कूल में प्रधानाचार्य पूनम परसरामका, सेंट थामस स्कूल में डॉ सिमीजी पणिक्कर, सरस्वती शिशु व विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य अवधेश श्रीवास्तव, शिवपति इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ नलिनी कांत मणि त्रिपाठी, सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अंजू मिश्रा की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया।

इसी तरह तहसील क्षेत्र के सभी परिषदीय स्कूलों में भी बालदिवस कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। और उन्हें भी देश के निर्माण में योगदान सम्बंधी प्रेरक बातें बताईं गयीं।  इस अवसर पर कई स्कूलों में खेल का भी आयाजन हुआ।

 

Leave a Reply