सपा नेता व प्रमुख व्यवसाई बलईकि बेन हैमरेज से निधन

October 30, 2019 3:34 PM0 commentsViews: 916
Share news

 

अजीत सिंह

सिद्धर्थनगर। जिला मुख्यालय के मशहूर व्यवसाई व वरिष्ठ सपा नेता बाल कृष्ण जायसवाल उर्फ बलई भाई का आज दोपहर निधन हो गये। वह 60 वर्ष के थे और सुपह अचानक उनकी तबीयत खराब हुई थी। वह अपनों के बीच बलई भाई के नाम से जाने जाते थे। मोत का कारण बेन हैमरेज बताया जाता है। उनके निधन से शहर के व्यापार व राजनीतिक जगत में शोक का माहौल है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। हालांकि वह स्वस्थ थे और रूटीन का मानिर्ग वाक भी किया था। मगर नौ बजे तबीसत खराब होने पर स्थानीय चिकित्सक ने उनके बेन हैमरेज होने की पुष्टि की। इसके बाद उन्हें आनन फानन में गोरखपुर ले जाया जा रहा था मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

बलई भाई बहुत सरल स्वभाव के थे। वह समाजवादी पार्टी के निरंतर कई वर्षों से मृत्यु तक समाजवादी पार्टी के कोषाध्यक्ष रहे। उनका शव गोरखपुर से लाया जा रहा है।

उनके निधन पर शहर के सपा नेता व पूर्व विधायक विजय पासवान, भाजपा नेता व नपा के पूर्व अध्यक्ष एस.पी. अग्रवाल सहित तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

 

 

 

Leave a Reply