मासूम बालक के साथ दुष्कर्म, आरोपी अभियुक्त 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार

October 21, 2019 11:23 AM0 commentsViews: 1259
Share news

अमित श्रीवास्तव

मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मझरिया गांव मे  शनिवार को एक नाबालिग बच्चे, के साथ गांव के ही एक लड़के ने गलत के कृत्य किया। जिसकी चारों ओर निंदा हो रही है।  बालक की उम्र 8 साल बताई जताती है। बालक के बाबा ने इसकी सूचना मुकामी थाने पर दी।

बताया जाता है कि गात दिवस जिगिना गांव के एक युवक जलावेद ने मौका पाकर पड़ोस के मंझारिया गांव के एक साल के बालक को धोसे से साथ ले गये और उसके साथ जबरन अप्राकृतिक दुष्कम कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर बच्चे के दादा ने थाने पर पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई।इस घटना को जान कर ग्रामीणों में आक्रोश भी फैला, लेकिन अभियुकत की जल्द  गिरफ्तारी हो जाने से लोग शांत हो गये।

इस बारे में थानाध्यक्ष अलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सुबह मधवापुर पुल के पास रविवार  को सुबह लगभग 7 बजे मुकदमा अपराध संख्या 145 / 19 धारा 377 आईपीसी 5 / 6 पोक्सो एक्ट में फरार चल रहे हैं वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई। वह कहीं भागने की फिराक में था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई करके अभियुक्त को जेल भेजा गया। अभियुक्त को  गिरफ्तार करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष के साथ उपनिरीक्षक सुनील यादव,हेड कांस्टेबल शिव कुमार सरोज,कांस्टेबल राजेश यादव,कांस्टेबल दिनेश यादव शामिल रहे।

 

 

Leave a Reply