विदेशी पर्यटकों की बस से कुचल कर दस साल के बालक की मौत

December 9, 2019 1:02 PM0 commentsViews: 1287
Share news

निज़ाम अंसारी

 

 शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। विदेशी सैलानियों से भरी एक तेज रफ्तार बस ने कल दस साल के बालक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना चिल्हिया थाने की है। मृतक बालक नेपाल कर रहने वालाके था। वह अपने ननिहाल आया हुआ था। मगर नियति का पता किसको था, कि वह दुबारा अपने मां बाप से ने मिल सकेगा।

प्राप्त समाचार के अनुसार सिद्धार्थनगर भ्रमण पर आए विदेशी सैलानियों की एक बस चिल्हिया थाने के ग्राम परसिया से गुजर रही थी। बताते हैं कि रविवार सुबह आठ बजे अचानक एक दस साल का बालक पर्यटक बस के नीचे आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक बालक का नाम शिवा है। वह ग्राम परसिया निवासी पिंगल विशवकर्मा का नाती है। वह नेपाल निवासी अपने नाना के घर आया हुआ था।

बताया जाता है कि घटना के बाद चालक ने बस को तीव्र गति से बढ़ा कर भागने का प्रयास, मगर गांव के नौजवानों ने दौड़ा कर पीछा किया और शोहरतगढ़ कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के समीप घेर कर पकड़ लिया। लिया इस दौरान सैलानी बुरी तरह घबराए हुए थे।

इस बारे में थानाध्यक्ष चिल्हिया सभा संकर यादव ने बताया कि लड़के के घर वालों की तरफ से तहरीर मिली थी मुकदमा लिखा गया है। वहीं दूसरी ओर लड़के को गोरखपुर रेफर किये जाने की सूचना है। अपुष्ट समाचार के अनुसार अस्पताल में उसकी मौत हो गई है।

 

Leave a Reply