टिक टोक वीडियो बनाते युवक नदी में गिरा, लाश का पता नहीं चल सका

June 22, 2020 12:31 PM0 commentsViews: 2057
Share news

निज़ाम अंसारी

बानगंगा बैराज की स्थिति

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। रविवार को दोपहर में टिकटाक विडियो बनाने के चक्कर में एक युवक ने बानगंगा बैराज से नदी में गिर गया, मगर निकल कर वह ऊपर नहीं आ सका और डूब गया। उसकी लाश भी नहीं मिली।  मृतक युवक शेष कुमार २२ साल का था। वह ढेबरूआ थाने के चरिगहवां का निवासी बताया जाता है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

बताया जाता है कि कल अपरान्ह चार बजे के आस पास शोहरतगढ़ के पास बानगंगा नदी पर बने बैराज पर टिक टाक विडियो बना रहा था। शानदार बिडियों के चक्कर में अचानक वह नदी की तरफ झुका तो संतुलन बिगढ़ जाने की वजह से नहीं में गिर गया। बानगंगा नदी इस समय ऊफान पर है। वह उसकी जलधारा में फंस कर डूब गया। उसकी लाश का भी पता नहीं चला। इसकी सूचना शोहरतगढ़ थाने को मिली तो वह फौरन मौके पर पहुंच गई।

थानाध्यक्ष राम आशीष यादव मय दलबल तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे। कुछ लोगों द्वारा नदी के अंदर युवक को ढूंढने के प्रयास किया गया। लगभग 5 घंटे की जिद्द ओ जहद करने के बाद भी डूबे युवक का पता नहीं चला।  घटना स्थल से मिले युवक के मोबाइल और कैप से देर शाम उसकी पहचान हो पाई। मृतक व्यक्ति का नाम शेष कुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र संतराम निवासी ग्राम चरिन्हवा थाना ढेबरुआ के रूप में की गई है।

बताते चलें कि इन दिनों पहाड़ों पर हुई भारी बारिश के कारण बाणगंगा नदी उफान पर होने के कारण उसका पता नहीं लग पाया, हालांकि थानाध्यक्ष ने सबसे पहले डैम के सारे फाटक को बंद कराया गया था युवक के फोनलॉक को खुलवाने के पश्चात उसकी पहचान हो पाई।

Leave a Reply