घर पहुंचाने के नाम पर बालिका से सामूहिक दुष्कर्म, 6 के खिलाफ केस, एक आरोपी पकड़ा गया

December 2, 2022 1:52 PM0 commentsViews: 655
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र एक गांव की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने छह युवकों पर केस दर्ज किया है। इस समले में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ हैजिसमें क आरोपी गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पकड़े गये आरोपी का नाम तबारक है तथा वह कठेला थाना क्षेत्र के ग्राम झकहिया कानिवासी है।

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने बुधवार को इटवा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपनी बहन के घर से पैदल वापस आ रही थी। पकरैला चौराहे पर चिकन काट रहे ताबारक नामक एक युवक ने उसे उसके घर छोड़ने की बात कहकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। बाद में वह उसे जबरदस्ती डुमरियागंज में राप्ती नदी पर बने पुल के नीचे ले गया और दुष्कर्म किया। किसी से इसकी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।

किशोरी के अनुसार, उसी बीच एक महिला आई, जिससे उसने मदद मांगी। महिला ने उसकी पिटाई कर दी। उसी दौरान पांच अज्ञात युवक भी आ गये। उन पांचों ने भी दुष्कर्म किया। इटवा के थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि छह युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म व महिला पर दूसरे आरोप में केस दर्ज किया गया है। इसके बाद पलिस ने भगदौड़ कर नामजद आरोपी तबारक, निवासी झकहिया, थाना कठेला समय माता को गिरफ्तार कर लिया।

इसके अलावा पुलिस अभी बाकी आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले में लोग पुलिस पर शिथिलता का आरोप लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई सुस्त है। इस संबंध में थानाध्यक्ष इटवा बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अन्य की पहचान करके गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है।

Leave a Reply