सादुल्लाह नगर में धार्मिक स्थल को लेकर तनाव, पुलिस ने निमार्ण रोका, मौके पर पुलिस बल तैनात

June 22, 2017 4:13 PM0 commentsViews: 1730
Share news

मोहम्मद फैसल फरीदी

tanav

बलरामपुर। जिले के थाना सादुल्लाह नगर अन्तर्गत ग्राम अलाउद्दीनपुर में बिना प्रशासनिक अनुमति जबरन संयुक्त खाते की भूमि पर धार्मिक स्थल के निर्माण कार्य शुरू होने से गाँव में तनाव फैल गया और दो पक्ष आमने सामने आ गए। हालात की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों नें ज़मीन की पैमाइश कराते हुए निर्माण कार्य को रोक दिया है। अप्रिय घटना को रोकने हेतु पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

प्राप्त सूचना के अनुसार  सादुल्लाह नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अलाउददीनपुर में रामचंद्र पुत्र फेरू संयुक्त भूमि गाटा संख्या 301 ख व ग रकबा 6 बिसवा में धार्मिक स्थल के निर्माण हेतु नीव की खुदाई करा रहा था। जिस पर गाँव वालों नें विवादित भूमि पर निर्माण का विरोध किया। सूत्रों की मानें तो रामचंद्र उग्र हो गया और जबरन निर्माण की ज़िद पर अड़ गया यही नहीँ सत्ता का भय दिखा कर लोगों को धमकियां भी देने लगा।

नाराज़ लोगों नें बिना प्रशासनिक अनुमति और बिना पैमाइश के दबंग द्वारा सयुंक्त खाते की भुमि पर निर्माण की शिकायत थाने पर की। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रामाश्रय रॉय मौके पर पहुँच गए और दोनों पक्षों से बात चीत शुरू की और मामले की सूचना उपजिलाधिकारी उतरौला रामविलास राम को दी सूचना पाकर उपजिलाधिकारी व नायब तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी मय राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुँच गए और विवादित भुमि की पैमाइश कर के रामचंद्र पुत्र फेरू के खाते की जमीन व अन्य खातेदारों की भूमि अलग अलग कर के उसकी निशानदही कर दी।

हालात को देखते हुए घटना स्थल पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई हालात तनावपूर्ण मगर नियंत्रण में हैं। लेकिन गांव में तनाव बना हुआ है। याद रहे कि सादुल्लाह नगर जिले के संवेदनशील इलाकों में माना जाता है। एसओ  ने बताया है कि फिलहाल हालात काबू में हैं। किसी ने भी गड़बड़ी की  तो उन्हें जेल भेजने में कोताही नहीं होगी।

 

Leave a Reply