दुःखद घटना: होली खेलने के बाद बनगंगा में 3 युवक डूबे, लापता, गोताखोरों की तलाश जारी

March 9, 2023 10:10 AM0 commentsViews: 985
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बानगंगा नदी में बने बैराज पर बुधवार दोपहर होली खेलने के बाद नहाने गए नौ युवकों में से तीन युवक (लापता) डूब गए। पुलिस प्रशासन गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश में जुटा हुआ है। हालांकि शाम से सुबह 9 बजे तक किसी का कोई पता नहीं चल सका है, प्रयास जारी है।
पता चला है कि थाना चिलिहा क्षेत्र के बड़गो गांव निवासी अजीत सिंह (18) पुत्र शंभूनाथ सिंह, विक्की सिंह (19) पुत्र मानू सिंह और सदर थाना क्षेत्र के भीमापार निवासी उज्जवल (19) पुत्र देवेश मणि अपने  साथियों के साथ बुधवार को होली खेलने की बात कह कर घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि तीनों रंगो की होली खेलने के बाद हमउम्र 9 साथियों के साथ शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बाणगंगा नदी में नहाने चले गए। इसी बीच गहरे पानी में जाकर डूब गए। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी शोहरतगढ़ पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ पंकज कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। आसपास के गोताखोरों की मदद से वह बताए हुए स्थान पर तलाश करवाने लगे। लेकिन दूसरे दिन सुबह 9 बजे तक किसी का कोई पता नहीं चला। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply