दो हजार कत्ल व डकैतियों के मुल्जिम डाकू मलखान ने चंद रुपयों के लिए बैंक पर लगाई लाइन

November 17, 2016 4:00 PM0 commentsViews: 1332
Share news

एस. दीक्षित

malkhan
लखनऊ। चम्बल के मशहूर डाकू मलखान सिंह का नाम तो आप भूले नहीं होंगे। जी हां, वही मलखान सिंह, जिसके ऊपर 185 कत्ल और 1112 डकैतियों का इल्जाम था। वह ग्वालियर शहर में कल 4000 रुपयों के लिए लाइन लगाये देखा गया।

जानकारी के मुताबिक मलखान सिंह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्वालियर के मुख्य ब्रान्च पहुंचे और भुगतान के लिए लगे ग्राहकों की लाइन में खड़े हो गये। उस समय उनका नम्बर 74वां था। उन्होंने मीडिया वालों को बताया की वह मात्र 4000 रुपये बदलने हैं। मलखान जैसे व्यक्ति को लाइन लगाये देखना लोगों को रोमांचित कर रहा था।

बताते चलें कि मलखान सिंह का गिरोह 1970 से 1980 के बीच चम्बल के बीहड़ों का सबसे खतरनाक व्यक्ति माना जाता था। सन् 1983 में उसने मध्य प्रदेश के भिंड सम्भाग में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था।

Leave a Reply