बांसी में दो बार गिने गये वोट, दोनों बार ही चमनआरा के पक्ष में गया जीत का सेहरा

May 14, 2023 1:03 PM0 commentsViews: 1147
Share news

पुनर्मतगणना के समय अचानक चमनआरा व नीलम जायसवाल के समर्थकों में बढ़ गया तनाव, पुलिस बल से पट गया मतगणना स्थल

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद बांसी में शनिवार को म्त्ग्घना के दौरान काफी आपा-धापी रही। सपा प्रत्याशी चमन आरा राईनी की जीत पर भाजपा प्रत्याशी ने हो हल्ला मचा सत्त पक्ष का होने के नाते दबाव बना कर दोबारा मतगणना कराई, मगर पुनर्मतगणना में भी चमनआरा राइनी 235 वोटों से पुनः  वोटों से जीत गईं।

शनिवार को सुबह शुरू हुई मतगणना में पांचवें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी पूनम जायसवाल करीब एक हजार मतों आगे चल रही थीं,। बांसी में सुबह से ही भाजपा के कार्यकर्ता खुश और उत्साहित थे। दोपहर दो बजे तक भाजपा पांचवें राउंड में 1037 वोट से आगे थी, लेकिन छठवें व अंतिम राउंड में सपा प्रत्याशी को एकतरफा वोट मिल गया। उसके बाद भाजपा कार्यकर्ता मायूस हो गए और सपा कार्यकर्ता उत्साहित हो गए। चमनआरा को 8496 मत मिले। इस प्रकार वह अपनी प्रतिद्धंदी पूनम जायसवाल से 255 मतों से जीत गई। इस पर सत्ता पक्ष की तरफ से हो हल्ला होने लगा। उनके द्धारा पुनर्मतगणना की मांग पर दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों की जुटान होने लगी। यह देख प्रशासन ने भी मौके पर पुलिस फोर्स बढ़ा ली।

लेकिन चमनआरा को जीत का प्रमाण पत्र मिलने से पहले ही  भाजपा प्रत्याशी पूनम जायसवाल ने पुनर्मतगणना की मांग की। सत्ता पक्ष के दबाव में प्रशासन ने पुनर्मतगणना की मांग मान ली। इस दौरान समर्थकों की संख्या बढ़ने लगी और पुलिस बल भी अधिक हो गया। एक घंटे बाद शाम करीब चार बजे पुनर्मतगणना शुरू हुई और शाम छह बजे परिणाम घोषित हुआ तो डाकमत पत्रों सहित 8476 मत पाकर चमन आरा राइनी अरगे रहीं जबकि भाजपा की पूनम जायसवाल को 8441 मत हीमिल सके। इस पकार चमन आरा 235 से पुनःविजयी घोषित की गई। इस प्रकार यह चुनाव जिले भर में चर्चा का विषय रहा। बता दें कि यह चौथा टर्म है जब बांसी नगरपालिका पर राइनी परिवार का कब्जा हुआ है।

 

Leave a Reply