बांसी: माधव पार्क तिराहे पर बना पुलिस सहायता केंद्र बेमतलब, हमेशा रहता है खाली

February 5, 2021 3:50 PM0 commentsViews: 363
Share news

अजीत सिंह

तहसील मुख्यालय बासी में माधव बाबू पार्क पर बना पुलिस सहायता केंद्र बेमतलब साबित हो रहा है। इस पलिस बूथ पर सायद ही कभी कभार पलिस जवान मौजूद रहते है। जबकि बांसी तहसील मुख्यालय का यह व्यस्ततम तिराहा है। यहां से नगर क्षेत्र की आधी आवादी व जनपद संतकबीर नगर तथा बस्ती होते हुए लखनऊ जाने वाले लोगों का आना जाना रहता है। आए दिन यहां टैक्सी स्टैंड होने के कारण राहगीरों से अभद्रताएं भी होती रहती है। मगर पुलिस विभाग के आला धिकाररियों की नजर इस पुलिस सहायता केंद्र के खालीपन पर नहीं पड़ती है।

बताया जाता है कि माधव पार्क तिराहा अति महत्वपूर्ण स्थान हैं जहाँ से दो जिलों को जोड़ने वाली यातायात व्यवस्था जारी रहती है। जिसमें यात्रा करने वाले महिला पुरुष को निजी साधनों द्वारा यही पर ड्राप किया जाता है। राहगीर महिलाएं व पुरूष अपने गंतव्य तक जाने के लिए देर रात्रि तक वाहनों का इंतजार करते रहते हैं। जिनकी सुरक्षा इसी पुलिस सहायता केंद्र के पास है परन्तु विभागीय अव्यवस्था के चलते यहाँ कोई कर्मी नजर नहीं आता।

रिपोर्टर की पुलिस ने छीनी थी मोबाइल

पिछले महीने इसी नगर में पुलिसिया हरकत को अपने कैमरे में फोटो खींचने पर कपिलवस्तु पोस्ट के रिपोर्टर का कुछ पलिसकर्मियों द्वारा मोबाइल छीन लिया गया था, साथ ही साथ पुलिस से सम्बंधित खबर लिखने पर जेल भेजने तक की धमकी दी गई थी। बांसी पलिस का ऐसा कृत्य अशोभनीयता दर्शातता है। जबकि बासी नगर क्षेत्र प्रदेश के स्वास्थ्य एंव परिवारर कल्यण मंत्री जय प्रताप सिंह का गृहनगर है। ऐसी अव्यवस्था और एक संवाददाता के साथ किया गया व्यवहार प्रशासन के निरंकुशता की पराकाश्ठां है।

Leave a Reply