साइकिल सवारों को पिकअप ने रौंदा, पिता की दर्दनाक मौत, बेटा मौत के कगार पर

August 9, 2022 12:50 PM0 commentsViews: 381
Share news

अजीत सिंह

इटवा, सिद्धार्थनगर। ढेबरूआ थानाक्षेत्र के इटवा-ढेबरुआ मार्ग पर स्थित बिगउवा नाला चौराहे के पास गत दिवस एक पिकअप ने साइकिल सवार को ठोकर मार दी। जिसमें साइकिल सवार पिता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घायल बेटे का इलाज इटवा सीएचसी पर चल रहा है। मृतक पकड़िहवा गांव का निवासी बताया जाता है।

जानकारी के अनुसार ढेबरूआ थानाक्षेत्र के पकड़िहवा निवासी मोहम्मद शब्बीर (55) बेटे रमजान (20) के साथ साइकिल से खेत में फसल देखने जा रहे थे। गांव के निकट सड़क पर बिगउवा नाला चौराहा के पास बढ़नी से इटवा की तरफ जा रही पिकअप ने उन्हें ठोकर मार दी। जिससे घटना स्थल पर ही मोहम्मद शब्बीर की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल रमजान को इलाज के लिए इटवा सीएचसी में भर्ती कराया है।

घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया और परिजनों में मातम छा गया है। ढेबरुआ थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। साथ ही पिकअप व ड्राइवर को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़िता पक्ष से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply