इधर पहुंची बारात उधर दूल्हन घर से हुई फरार, फिर तो छोटी बहन बन गई दूल्हन

June 24, 2022 1:50 PM0 commentsViews: 1603
Share news

लग्न मंडप में आने से पूर्व विनीता के प्रेमी के साथ भाग निकलने की खबर से मची सनसनी, अंत में छोटी बहन को रचानी पड़ी शादी

शादी के लिए वर पक्ष की जम कर हो रही तारीफ, घर से भागी लड़की की छोटी बहन से शादी करना शराफत और दिलेरी दोनों ही

 

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। बारात गांव में पहुंच चुकी थी। उनकी आवभगत भी जम कर की जा रही थी। अचानक घरातियों के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं। द्धाराचार का समय हो रहा था, वर पक्ष तैयारी कर रहा था मगर वधू पक्ष हताशा भरी खुसर पुसर में लगा हुआ था। अंत में जब काफी देर बाद भी द्धारचार की रस्म के लिए दूल्हे पक्ष ने कुछ कड़ा रुख अपनाया तो जवाब में वधू पक्ष ने जो कुछ बताया उसे सुन कर लोगों के होश उड़ गये।

हुआ दरअसल यह था कि गोल्हौरा थाने से कुछ दूर पर एक गांव में पास के गांव से बारात आई थी। बारातियों के आवाभगत के दौरान ही ज्ञात हुआ कि दूल्हन बनी विनीता (काल्पनिक नाम)  चुपके से घर से भाग निकली। अनुमान है कि वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई। यह पता चलते ही विनीता के घर वाले कांप उठे। यह घोर अपमान की बात थी इसलिए वे इसे वर पक्ष से बताने का साहस नहीं कर पा रहे थे। लेकिन द्धारचार के समय तक आखिर उन्हें बेटी के घर से भाग जाने की बात दूल्हा बने राकेश के पिता से बतानी ही पड़ी।

बारात घर पर पहुंचने के बाद विनीता के घर से भाग जाने की खबर के सार्वजनिक होते ही समस्त बराती व घराती में सन्नाटा छा गया। घर के अंदर की महिलाएं रोने और सर पटकने लगीं। लों की समढ में न आ रहा था की उसी हालत में क्या किया जाए? दोनों ही पक्ष के लाग बैठ कर समस्या के हल केलिए उपाय तलाश रहे थे। अचानक किसी ने सुझाव दिया कि विनीता की छोटी बहन सुनीता से यदि राकेश की शादी करादी जाए तो बात बन सकती है। इसकेलिए दूल्हा राकेश और उसके पिता तैयार हो गये।

फिर क्या, राकेश तो दूल्हा बना ही था। जल्दी से सुनीता को दूल्हन बनाया गया और देर रात मंगलमंत्रों के बीच  दोनों के फेरे करवाये गये। इसके बाद दोनों परिवारों को कुछ राहतमिली। इस शादी पर आस पास के गांव के लाग दूल्हा राकेश और उनके पिता की शराफत के चर्चे कर रहे हैं। करें भी क्यों न जिस घर की दूल्हन घर छोड़ कर भाग गई हे, उसी की छोटी बहन से शा र उसे घर लाना कोई आसान बात नहीं है।

 

 

 

Leave a Reply