नगर पंचायत बढ़नी चाफा में चुनावी हलचलें बढ़ीं, बब्बू गुप्ता का प्रचार भी शुरू

October 1, 2022 1:53 PM0 commentsViews: 334
Share news

अजीत सिंह


डुमरियागंज,सिद्धार्थनगर। जनपद के सुदूर पश्चिम क्षेत्र की नगर पंचायत बढ़नी चाफा में पहली बार नगर निकाय के चुनाव होने जा रहे हैं। इससे वहां के मतदाता और चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशीगण् बहत रोमांचित है। इसलिए वहां चुनावी हलचलें पहले ही शुरू कर दी गई है। कांग्रेस पार्टी के एक नेता बाबू लाल जायसवाल उर्फ बब्बू नेता ने तोसमय से पहले ही चुनाव प्रचारशुरू कर दिया है। हालांकि अभी चुनाव होने में लगभग दो महीने की देर है।

बताया जाता है कि डुमरियागंज तहसील की नगर पंचायत बढ़नी चाफा में पहला चुनाव होने के कारण संभावित उम्मीदवारों का तांता लगा हुआ है। सपा और भाजपा से आधा आधा दर्जन लोग ताल ठोंक रहे हैं। लेकिन कांग्रेस से एक मात्र दावेदार बब्बू नेता जी हैं। इसलिए वे निश्चिंत होकर अपने चुनाव प्रचार में डट गये हैं। क्षेत्र के अन्य दावेदार भी अपनी अपनी रणनतियां बनाने में जुटे गये हैं।
इसके अलावा समाजवादी पार्टी से अरशद अली खान और डा. अली मजहर तगड़े दावेदार हैं। जो क्षेत्र में सम्पर्क बनाने में लगे हैं। हालांकि सपा से तीन चार लाग और भी आस लगाये हुए हैं। इसी प्रकार भाजपा से भी टिकट की दौड़ में आधा दर्जन लोग ताल ठांकते देखे जा सकते है, लेकिन टिकट की दौड़ में सतोष गुप्ता और अमरिका वर्मा प्रमुख माने जा रहे हैं। इसके अलावा बसपा से तिलक राम यादव भी क्षेत्र में देखे जा रहे हैं। कुछ प्रत्याशीनिर्दल के रूप में भी चुनावी चर्चा में हैं।
कांग्रेस के सघन जनसम्पर्क अभियान के बारे में बब्बू नेता जी के परिजन राहुल जायसवाल कहते हैं कि उनके दादा जी कांग्रेस के अति वरिष्ठ क्षेत्रीय नेता है। इसलिए उन्हें पार्टी से पूरा समर्थन है। यही कारण है कि उनकी तरफ से अब पूरी सक्रियता से जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। जबकि तटस्थ लागों का कहना है कि अभी चुनाव में देर है। इसलिए भजपा सपा व बसपा की तरफ से कौन आयेगा यह कहना मुश्किल है। हां यह जरूर है कि पहला चुनाव होने के कारण यहां के मतदाताओं में अति उत्साह है।

Leave a Reply