प्रेम प्रपंच को लेकर 35 साल के युवक की हत्या, शव को सड़क पर फेंका

August 16, 2023 1:34 PM0 commentsViews: 1270
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली अन्तर्गत ग्राम बरव के लगभग 35 साल के एक युवक की सर पर प्रहार कर हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक का नाम रोहित है। रात में की गई इस हत्या की जानकारी आज सुबह हुई जब ग्रामीण काम काज के लिए बाहर निकले। हत्या के पीछे कल शाम को हुए एक विवाद को माना जा रहा है। यह विवाद प्रेम प्रपंच को लेकर पहले से चल रहा था।  घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी, सीओ सदर, कोतवाल लोटन सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है।

बताया जाता है कि क्षेत्र के सेमराहवा गांव से बेलवाहिया गांव निकलने वाली सड़क के किनारे पुलिया के पास हत्या के फेक दिया गया था। सुबह भोर में कुछ ग्रामीणों ने वहां एक युवक की लाश देखी और पुलिस को सूचना दिया। शव की पहचान बगल के बरवा गांव निवासी रोहित (35) पुत्र दारा साहनी के रूप में की गई। उसके सिर पर प्रहार किया गया है। साथ ही उसकी पीठ पर भी चोट के निशान पाए गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही लोटन कोतवाल चंदन कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंच गए थे। मामले की जानकारी में लगे थे। इसी बीच पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल, एएसपी सिद्धार्थ, सीओ सदर अखिलेश कुमार वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गए पुलिस टीम हर बिंदुओं की जांच में जुटी है। सीओ सदर अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचे हैं मामले की जांच चल रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है लेकिन जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रोहित की हत्या क्यों और किसने की, इस बारें में कुछ स्पष्ट ज्ञात नहीं है। परन्तु ग्रामीणों का कहना है रोहित की गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था, हाल ही में झगड़ा भी हुआ था। लोग आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि संभव है उसकी हत्या इसी झगड़े को लेकर की गई हो।

गांव में इस बात की चर्चा है कि एक परिवार की महिला को लेकर दोनों पक्षों में तनाव भी चल रहा था। दूसरे पक्ष को इस पर एतराज थाकि वह उनके घर क्यों आता जाता है। समझा जाता है इसी बात  को लेकर कल दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी।  पुलिस अब इसी घटना के सहारे जांच को आगे बढ़ा रही।

 

Leave a Reply