यूपी का पहला प्रथमिक स्कूल जहां पढ़ाई के साथ ही लड़ाई की ट्रेनिंग भी दी जाती है

May 26, 2025 6:55 PM0 commentsViews: 400
Share news

अजीत सिंह 

प्राथमिक विद्यालय दाम महुला आजमगढ में निशानेबाजी सिखाते हुए शिक्षक अविनाश शाही

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्द्यालयों में एक विद्यालय ऐसा भी है जहां शिक्षा का स्तर आम आदमी की सोच से बहुत ऊंचा है। इस विद्यालय में पढ़ाई तो किसी अंग्रेजी स्कूल से कम नहीं होती है। इसके अलावा प्रदेश का पहला प्राथमिक विद्यालय है जहां बच्चों को देश के सैनिकों की तरह ट्रेनिंग दी जाती है और उन्हें देश भक्ति के साथ ही राष्ट्र रक्षा का पाठ भी पढ़या जाता है।

निपुण विद्यालय होने पर शिक्षक अविनाश शाही को प्रशस्ति पत्र भेंट करते BSA और DM आजमगढ़

 

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में प्राथमिक विद्यालय दाम महुला यूपी का पहला विद्यालय है जहां बच्चों को हिंदी के अलावा अंग्रेजी मीडियम की पढ़ाई के साथ ही निशानेबाजी, कराटे, तिरंदाजी, राष्ट्र रक्षा में अपने आपको न्योछावर करने के साथ ही देश के दुश्मनों की छाती पर चढ़कर तिरंगा फहराना भी सिखाया जाता है। इस स्कूल में बच्चों को राष्ट्र गान के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी पढ़ाया जाता है।

यहाँ तैनात शिक्षक अविनाश शाही के अंदर देश भक्ति और बेसिक शिक्षा के स्तर में ऐतिहासिक सुधार के जुनून ने यहां पढ़ने वाले बच्चों में राष्ट्र भावना कूट कूट कर भर दिया है। कहने को तो यह प्राथमिक विद्यालय है लेकिन यहां के शिक्षक अविनाश शाही ने प्राथमिक विद्यालय में 1- स्विमिंग पूल, 2- कूलर युक्त कक्षाएं, 3- हर कक्षा कक्ष मे स्मार्ट टीवी, 4- स्मार्ट क्लास, 5- Cctv कैमरा, 6- किचन शेड, 7- Wifi कनेक्शन, 8- अलग ड्रेस कोड, 9- विंटर जैकेट की सुविधाएं उपलब्ध कराई है।

Leave a Reply