बसपा जिलाध्यक्ष शेखर आजाद पद से बर्खास्त किये गये, दिनेश गौतम बने अध्यक्ष

November 18, 2017 12:10 PM0 commentsViews: 944
Share news

नजीर मलिक

                                    दिनेश गौतम

सिद्धार्थनगर। बसपा जिला अध्यक्ष शेखर आजाद को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर दिनेश गौतम को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। गौतम पससे पहले भी इस पद पर रह चुके हैं। मायावती के इस फैसले से जिले में बसपाई राजनीति गर्मा गई है।

बताया जाता है कि शेखर आजाद की बर्खास्तगी का आदेश कल सार्वजनिक हुआ। पार्टी के इस फैसले से कुछ लोग खुश है तो कुछ निराश भी देखे गये हैं। उनकी बर्खास्तगी का कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है, मगर सियासी गलियारे में यह बात आत है कि शेखर के ऊपर पुलिस केस ही उनकी बर्खास्तगी की मुख्य वजह है।

ज्ञात रहे कि उनके ऊपर हल्लौर निवासी एक व्यक्ति ने नौकरी के नाम पर 20 लाख ठगने का आरोप लगाया था। इस मामले में बांसी कोतवाली में शेखर के विरुद्ध जालसाजी का मुकदमा भी दर्ज किया गया था। इस बारे में कभी बसपा में रहे सामाजिक कार्यकर्ता नवेद रिज्वी ने प्रेस कान्फ्रेंस कर कई प्रमाण भी पेश किये थे। समझा जाता है कि इसी को संज्ञान में लेते हुए आजाद के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Leave a Reply