संगठन मजबूत बनने के बाद मिलेगा संघर्षो का परिणाम- जे.पी. निषाद

October 19, 2015 5:12 PM0 commentsViews: 353
Share news

संजीव श्रीवास्तव

BAPसिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय से सटे साड़ी चौराहे पर भारतीय एकलव्य पार्टी की बैठक सोमवार को हुई। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. सिंह निषाद ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कि इसके बाद ही संघर्षों का फल मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय एकलव्य पार्टी ने हाल के दिनों में कई जन समस्याओं को लेकर संघर्ष किया है, मगर संगठन की कमजोरी के कारण अभी तक इन संघर्षो को मुकाम नहीं मिल पाया। परिणाम के लिए संगठन का मजबूत होना बेहद जरुरी है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मांझी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं का रोल सबसे प्रमुख है। इसके लिए कार्यकर्ताओं का जो भी सुझाव सामने आयेगा, उस पर पार्टी हाईकमान पूरी तरह से गंभीरता से लेगा।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने कई तरह से सुझाव दिए। जिन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विचार करने का कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया। इस अवसर पर सुरेश सिंह निषाद, रामदेव सिंह निषाद, रामभवन गुप्ता, रामकोमल, रामबहादुर, भोला सिंह निषाद, राम सिंहासन विश्वकर्मा, इन्दल सिंह निषाद, रामा सिंह निषाद, राधेश्याम सिंह निषाद, दौलत राम निषाद, बालकिशन निषाद, चिटठू सिंह निषाद, रामदेव निषाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply