बैतुलमाल ने गरीबों में कम्बल बांटा, आगे भी मदद करते रहने का एलान

December 18, 2016 4:54 PM0 commentsViews: 302
Share news

संजीव श्रीवास्तव

kambal

सिद्धार्थनगर। गरीबों के लिए रचनात्मक काम करने वाली धार्मिक संस्था बैतुलमाल सिद्धार्थनगर ने शहर के कई मोहल्लों में गरीबों को कम्बल बांटा और लोगों की दुआए हासिल की। इस मौके पर संस्था की ओर से कहा गया है कि समय–समय पर इस तरह के काम किये जाते रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक बैतुलमाल सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष डा. एम.एस. अब्बासी की लीडरशिप मे शहर के कांशीराम आवास, बेलसड़, खजुरिया, सिसहानिया, पिठनी, कृष्णा नगर आदि मोहल्लों में गरीबों का चयन कर उनके घरो पर पहुंच कर कम्बल प्रदान किया गया।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डा. अब्बासी ने कहा कि बैतुलमाल अपने सीमित संसाधनों में गरीबों को शादी, बीमारी आदि के मौके पर मद्द करती है। इसके बाद बचे पैसे में आपदा के समय लोगों को मदद दी जाती है।

उन्होंने कहा कि यह विशुद्ध रूप से मुस्लिम संस्था है, लेकिन मदद देने को आधार धार्मिक नहीं है, बल्कि जरूरत मंद की प्राथमिकता देखकर मदद की जाती है। कम्बल वितरण कार्यक्रम में संस्था के समर सादिक, अफजाल अनवर खान, मुस्ताक अहमद, मो. फारूख, शरीफ अहमद, महफूज आलम, ए.आर. आफाक आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply