योगी आदित्यनाथ जी की लोकप्रियता से बौखला कर धरना प्रदर्शन कर रहे सपाई- मोनी पांडेय

September 25, 2020 1:16 PM0 commentsViews: 343
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। भाजपा महिला मोर्चा  सिद्धार्थनगर की जिला अध्यक्ष कुमारी मोनी पांडेय ने कहा  कि सपा नेताओं द्वारा प्रदेश भर में जिन मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया, वह प्रदेश और क्षेत्र की जनता के साथ झूठा  राजनतिक दिखावा और नौटंकी से अधिक कुछ नहीं है। सपाइयों को सरकार के विरोध में उतरने से पहले अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है।

उन्होंने कहा है कि सपाई सबसे पहले अपने गिरेबान में झांके और याद करें कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार में पूरे उत्तर प्रदेश में लूट ,डकैती, अपहरण, जैसी घटनाओं की बाढ़ आ गई थी। पूरे प्रदेश की जनता उत्पड़ित और प्रताड़ित थी। ऐसे में आज उन्हें इस सरकार में धरना प्रदर्शन याद आ रहा है। जब सपा सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ती हैं तब वे कहां रहते हैं?

कुमारी मोनी पांडेय ने आरोप लगाया है कि  गत सपा सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था पूर्णतया ध्वस्त हो चुकी थी। इसका कारण पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव द्धारा असामाजिक तत्वों को  संरक्षण दिया जाना था। जिससे प्रदेश में आपराधिक घटनाएं बढ़ी, विकास ठप हो गया। अब जबकि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों, गरीबों, मजदूरों एवं आमजन के लिए उनके विकास के रास्ते पर खड़ी है तो सपा नेता धरना प्रदर्शन के नाम पर अराजकता फला रहे हैं। जनता को इस बात को समझना चहिए।

Leave a Reply