राजनीति के शिकार बीडीसी सदस्यों का 6 सूत्रीय मांग, किया धरना प्रदर्शन

December 15, 2021 3:27 PM0 commentsViews: 599
Share news
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। राजनीतिक दांवपेंची कानून के शिकार और क्षुब्ध क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) द्वारा प्रधान के बराबरी का हक और अधिकार के लिए जिला कलेक्ट्रेट पर 6 सूत्रीय मागों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। उनका मानना है कि ब्लाक प्रमुख चुनाव के बाद उन्हें शून्य कर दिया जाता है जबकि क्षेत्र के मतदाताओं को प्रधानों के अलावा उनसे भी विकास की आस होती है।
धरने को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विष्णु प्रताप सिंह ( प्रदेश अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत सदस्य एसोसिएशन) ने कहा हम 200 आवादी पर चुनने वाले ऐसे जनप्रतिनिधि है जो ब्लाक स्तर से लेकर जिला स्तर तक उपेक्षित होते है। उन्हीं वोटों से निर्वाचित प्रधान पांच साल तक गांव की राजनीति करता है परन्तु क्षेत्र पचांयत सदस्य ब्लाक प्रमुख चुनाव के बाद हमारी राजनीतिक कैरियर समाप्त कर दी जाती है। अब हम चुप नहीं बैठेगें अपने अधिकार के लिए सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ेगे।
इसके उपरान्त धरने को सम्बोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक अजय प्रकाश मिश्र ने कहा क्षेत्र पंचायत अधिनियम 1961 के धारा 84 के अंतर्गत दो माह पर बैठक का प्राविधान है परन्तु लगभग 5 महीने बीत रहे है अभी तक बैठक नही हुआ और न ही बैठक भत्ता मिला अब हम चुप नही बैठेगें।
प्रदेश उपाध्यस दिग्विजय सिंह ने धरने के संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें भी उम्मीद थी कि माननीम मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ जी द्वारा
बुलाया जाएगा परन्तु हम सब के बारे मे सोचने के लिए समय न निकालना हमे उपेक्षित करना है। बैठक को सम्बोधित करते हुए।
प्रदेश सचिव इन्द्रजीत यादव ने कहा अगर क्षेत्र पचांयत सदस्यों का नाम साइनबोर्ड पर लिखा जाए तो हम भी गाँव से लेकर ब्लाक तक सम्मानित जनप्रतिनिधि की भूमिका सम्मान जनक होगा।
धरने को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा हमे भी जनता में अदालत मे जाना है हमारे द्वारा खण्ड विकास अधिकारियों का एक ग्रुप बनाकर मनरेगा की स्वीकृति न करके हमारे प्रस्ताव को शून्य कर देते है जिससे हम अपने क्षेत्र में विकास नहीं कर पाते है।
धरने को प्रदेश सचिव बदरे आलम, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर दुबे, संजय मिश्रा, रामबृक्ष, जिला महामंत्री सहजाद खान, जिला मंत्री सतोष कुमार जिला कोषाध्यक्ष विनय कुमार वरुण, जिला संयोजक सूरज चौधरी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान सैकड़ो क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply