वसीम बने बीडीसी संघ के जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा स्वाभिमान के लिए एकजुट रहें सभी

January 11, 2016 11:59 AM0 commentsViews: 134
Share news

नजीर मलिक

सम्मान समारोह में भाग लेते क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पदाधिकारी

सम्मान समारोह में भाग लेते क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पदाधिकारी

सिद्धार्थनगर। क्षेत्र पंचायत सदस्य को अपने स्वाभिमान, सम्मान और हक की रक्षा के लिए जागरूक होना पड़ेगा। इसके लिए सदस्यों की एकजुटता जरूरी है। एकता के अभाव में उनकी बातें अनसुनी की जा सकती है।

यह बातें क्षेत्र पंचायत एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह ने कही। वह यहां पीडब्लूडी सर्किट हाउस में बीडीसी के सम्मान समारोह को सबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एकता कि बिना संगठन का कोई महत्व नहीं होता है। समारोह में बीडीसी वसीम खां को संगठन का जिलाध्यक्ष भी मनोनीत किया गया।

विष्णु प्रताप सिंह ने गांवों से खत्म हो रहे कुओं पर भी चिंता जताई और कहा कि कुएं पटते जा रहे है। उन्होंने 18 जनवरी से पूरे प्रदेश के कुओं के सफाई के लिए अभियान चलाने की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि सदस्यगण अपने इलाकों के कुओं की सफाई का अभियान चलाएं।

इससे पूर्व समारोह में उपस्थित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को माला पहना कर उनका स्वागत किया गया। इसके अलावा मलिक फजले रब को संगठन का प्रदेश सचिव भी मनोनीत किया गया। दोनों पदाधिकारियों ने इसके लिए संगठन का आभार व्यक्त किया।

बैठक में प्रदेश संरक्षक शांतेश्वरनाथ त्रिपाठी सहित प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम, मोहम्मद हमजा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर राजेश यादव, हमीदुल्लाह, राजू चारसिया, कृष्णलाल यादव, विजयपाल सिंह, चेतराम लोधी अखिलेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply