डूब रही फाइजा को बचाने के लिए नदी में कूद गया सरफराज, दोनों की दर्दनाक मौत

February 28, 2021 12:36 PM0 commentsViews: 646
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। सात साल की बच्ची फइजा नदी में डूब रही थी। फाइजा की चीख पुकार वहां खड़े 15 साल के सरफराज से देखी न गयी। वह एक ही झटके में नदी में कूद पड़ा, लेकिन कुदरत का कहर देखिए फाइजा के साथ साथ सरफराज भी नदी की गहरी जलराशि में समा गया और उसकी सांसें थम गईं। घटना रविवार तीसरे पहर की है।

जिले के सदर ब्लाक अन्तर्गत महदेवा बाजार की आबादी से सटे दक्षिण में गौरियाडीह तथा उत्तर में कूड़ा नदी बहती है। घटना इसी गौरिया गांव की है। गांव वालों के मुताबिक दोनों बच्चे उधर शायद जलाने वाली लकड़ी की तलाश में गये थे। इसी दौरान वे कूड़ा नहीं के किनारे भी चले गये।

गांव वाले बताते है कि इसी दौरान फाइजा पुत्री अकरम नदी में नहीने के लिए उतर गई। कूड़ा नदी में इस समय कम पानी रहता है। लोग बाग अक्सर नहाते हैं। बच्चे भी उनमें नहाते हैं। मगर संयाग है कि फाइजा जिस वक्त नदी में उतरी तो वहां गहराई अधिक थी। लिहाजा वह डूबने और चिल्लाने लगी। यह देख उसे बचाने के लिए सरफराज पुत्र सिराज भी नदी में कूद गया। लेकिन वहां पानी गहरा था। सो वह भी डूब गया।

घटों बाद जब दोनों की तलाश हुई तो कुछ लोगों ने दोनों को नदी की तरफ जाते हुए देखा जाना बताया। गांव वाले नदी पर पहूंचे तो किनारे पर दाना की लाशों तैर रहीं थीं। लोग उन्हें लेकर अस्पताल भागे जहां डाक्टर ने उनकी मौत हो जाने की पुष्टि कर दी। इस घटना की खबर से गांव में कोहराम मच गया। लेकिन रा रहे उन परिजनों को फौरन यह समझा पाना बहुत कठिन था कि जिंदगी से दूर जाने वाले की लौट कर नहीं आते।

 

Leave a Reply