भागवत कथा: नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंज उठा पंडाल

May 25, 2023 8:08 PM0 commentsViews: 235
Share news

सत्येन्द्र उपाध्याय

बांसी, सिद्धार्थनगर। विधानसभा बांसी के विमवा क्षेत्र के ग्राम मगरगाहा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ पूरा पंडाल नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे। भगवान श्रीकृष्ण के वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे।

भगवान कृष्ण के जन्म की खुशी पर महिलाओं द्वारा अपने घरों से लगाए गए गुड़ के लड्‌डूओं से भगवान को भोग लगाया गया। इस अवसर पर आचार्य विश्वनाथ ओझा बैसठ वाले ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया।

इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। कथा के पांचवे दिवस पर गोवर्धन लीलाओं का वर्णन किया गया इस दौरान जयन्त्री प्रसाद त्रिपाठी, सुधाकर त्रिपाठी,राधेश्याम त्रिपाठी, घनश्याम त्रिपाठी, रामनिवास,बाला, दयाशंकर त्रिपाठी, प्रमोद तिवारी,पवन, अशोक, सत्येन्द्र उपाध्याय, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply