भैंस चराने गया युवक नदी में डूबा, ढूंढ रहे गोताखोर 

October 24, 2025 8:49 PM0 commentsViews: 173
Share news

आजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। उसका थाना क्षेत्र में बूढ़ी राप्ती नदी में शुक्रवार को तिघरा निवासी एक किशोर लापता हो गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की सहायता से नदी में काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नही चल सका। किशोर संदेश गौड़ (15) घर से भैंस चराने के लिए नदी के तरफ गया था। वहीं से भैंस नदी में चली गई जिसे निकालने के लिए वह भी नदी के किनारे पर गया लेकिन फिसलन वाली मिट्टी होने के कारण वह फिसलकर नदी में चला गया और डूबने लगा।

वहां मौजूद ग्रामीणों ने देखा तो वह मदद के लिए दौड़े लेकिन तब तक संदेश गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। किसी इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। स्थानीय गोताखोर के मदद से पुलिस ने नदी में तलाश शुरू किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक कहीं पता नही चल सका। एसओ हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि पुलिस स्थानीय गोताखोर की मदद से तलाश कर रही है, अभी कहीं से कुछ पता नही चल सका है।

Leave a Reply