मां बाप को कुल्हाड़ी से काटने के बाद थाने पहुंच गये दोनों बेटे

January 6, 2018 1:23 PM0 commentsViews: 648
Share news

 

अजीत सिंह

बस्ती।जिले के हर्रैया थानाक्षे़त्र में दो भाइयों ने  मिल कर अपने मा  बाप को कुल्हाडियों से काट डालां इसके बाद खुद थाने पहूंच गये। यह लोमहर्षक घटना बीती रात ग्राम महुघाट मेंघटी। घटना का कारण सम्पत्ति विवाद बताा जाता है। इस वाकयेसे पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। पलिस ने दोनो भाइयों को गिरफ्तार कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जाता है है कि हर्रैया थाने के महुघाट निवासी ह्दयराम चैहान 56 वर्ष ने कुछ दिनो पूर्व सुनीता 37 वर्ष से विवाह कर लिया था विवाह के बाद सुनीता और हृदयराम चैहान की पहली पत्नी से पैदा हुए बेटे राजेश चैहान 29 वर्ष और राजेन्द्र चैहान 26 वर्ष के बीच आये दिन विवाद होता रहता था ।विवाद का कारण समपत्ति का लेन देन था ।

बताते हैं कि शुक्रवार 5 जनवरी की शाम सुनीता और उसके दोनों सौतेले  दोनो बेटों के बीच समपत्ति के सम्बंध में विवाद शुरू हो गया उसके बाद दोनों भाईयों राजेन्द्र चैहान और राजेश चैहान द्धारा कुल्हाड़ी से पिता हृदयराम चैहान और सौतेली मां सुनीता की हत्या कर लाश आगन मे रख कर दोनों भाई हर्रैया थाने पर पहुंच गये।

दोनों भइों के अात्मसमर्पण के बाद हर्रैया थाने की पुलिस ने दोनो को साथ लेकर घटना स्थल पर पहुंच कर हृदयराम चैहान और सुनीता का शव बरामद किया।इस घटना के सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया है कि घटना मे दोनों भाई शामिल थे। घटना का कारण समपत्ति विवाद था।

Leave a Reply