कन्हैया पासवान बनाए गए भाजपा जिलाध्यक्ष, बधाइयों का ताँता

September 15, 2023 5:23 PM0 commentsViews: 754
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। नगर पालिका चुनाव से रिक्त चल रहे सिद्धार्थनगर भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर भाजपा के पूर्व महामंत्री कन्हैया पासवान की घोषणा हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इनके अलावा पूर्वांचल के गोरखपुर बलिया समेत 12 जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की है। लखनऊ भाजपा के युवा नेता प्रेम त्रिपाठी ने सभी 12 जिलाध्यक्षों समेत सिद्धार्थनगर के नवन्युक्त जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान को शुभकमनाएं दी हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा शुक्रवार को जिलाध्यक्षों की सूची जारी करते ही जिले के भाजपाइयों ने भाजपा कार्यालय पर पटाके फोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाई तथा प्रदेश नेतृत्व को बधाई ज्ञापित किया। भाजपा के निवर्तमान मंत्री फतेबहादुर सिंह और महामंत्री विपिन सिंह ने कन्हैया पासवान को बधाई दी है।

इस अवसर पर उपस्थित जोगिया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीष चौधरी ने कहा कि संगठन के प्रति कर्तव्यनिष्ठ व समर्पित कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाया जाना संपूर्ण सिद्धार्थनगर के लिए बहुत ही गर्व की बात है। भाजपा सदैव अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है और जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को ही उच्च पदों पर पदासीन करती है।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य, घनश्याम मिश्रा, तेजू विश्वकर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव मिश्रा, महेश चंद्र वर्मा, जिला महामंत्री किसान मोर्चा अविनाश शुक्ला, सनी उपाध्याय, विकास पाण्डेय, फूलचंद जायसवाल, महेंद्र लोधी, राजेश दुबे, रमेश पाण्डेय, देवेंद्र पांडेय, रमेश मणि त्रिपाठी सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply