2027 में जनता सपा के साथ रहेगी, भाजपा का होगा पत्ता साफ- उग्रसेन
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा माटयार उर्फ भुतहवां में सोमवार को मोहम्मद सफात की अध्यक्षता में पीडीए जन चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में विधानसभा चुनाव एवं जन समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेक्टर प्रभारी मोहम्मद सफात ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रत्याशो उग्रसेन सिंह ने कहा कि किसान विरोधी और भ्रषटाचार पोषित भाजपा सरकार को जनता अब और बर्दश्त नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिसके कारण ग्रामीण रात को चैन की नींद नहीं सो पा रहे हं। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 विघानसभा चुनाव में जनता सपा के साथ होगी और भाजपा का पत्ता साफ होगा। यह सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि देश और संविधान को बचाने का चुनाव होगा।
युवा सपा नेता विष्णु उमर के संचालन वाले पीडिए जन चौपाल में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस दौरान वीरेंद्र तिवारी, गुड्डू सिंह, सूरज त्रिपाठी, रामू यादव, पूर्व प्रधान पप्पू सिंह, बदरे आलम कुरैशी, अजमत अली, कुलदीप मौर्या, बीडीसी इमरान, जफर हुसैन, जाकिर आदि मौजूद रहे।





