भाजपा सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद पाल ने किया सेवा सप्ताह सुभारम्भ

May 30, 2021 6:50 PM0 commentsViews: 175
Share news

 

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। केंद्र में मोदी सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा की भाजपा आज देश में से सेवा सप्ताह  आयोजित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के आह्वान पर देश के एक लाख गांव में आज भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं जनता के बीच जाकर पूरे सप्ताह लोगों की सेवा करेंगे।

सांसद जगदंबिका पाल डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के  जोगिया गांव की जनता के बीच में गए थे। उन्होंने कहा कि बीते 7 वर्ष में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व विकास किया है तथा पूरी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। आज देश की सीमा सुरक्षित है। किसानों को  स्वावलंम्बी बनाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में 6000 प्रति वर्ष किसानों के खातों में सरकार दे रही है तथा मोदी की सरकार ने धारा 370 की समाप्त कर नागरिकता संशोधन अधिनियम को लाया गया। राम मंदिर का निर्माण कार्य ऐतिहासिक कदम है जिससे देश की जनता परम संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में 2 महीने में 7 गुना से अधिक ऑक्सीजन का उप्पाद बड़ा है।

श्री पाल ने उपस्थित लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर एवं महिलाओं को साड़ी वितरित करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की चुनौती से जूझ रहा है। भारत में कोरोना के संक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए श्री मोदी के नेतृत्व में रात-दिन सरकार कार्य कर रही है। श्री पाल ने कहा कि अभी भी हर नागरिकों को पूर्ण रूप से बचाव के लिए मास्क हाथ धोते रहना तथा 2 गज की दूरी का पालन करना बहुत जरूरी है। इससे हम अपने गांव को कोरोना से मुक्त करेंगे।

उक्त अवसर पर कौशलेंद्र त्रिपाठी पूर्व ब्लाक प्रमुख जोगिया, फूलचंद जायसवाल, गौरी प्रसाद, साहनी प्रधान, अब्दुल वसीम, सूरज कुमार भारती, श्याम सुंदर, कौशल अजीम, राहुल मिश्रा, संपूर्णानंद पांडे मंडल अध्यक्ष, साधु कुमार भारती, इमरान खान, अमन वर्मा, रमन वर्मा, दीनदयाल, मेवालाल, गोपाल सिंह, विजय सिंह, मनोज जायसवाल, रवि जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि विजय, जहीर खान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply