नगर पंचायत शोहरतगढ़ और बढ़नी के चेयरमैन हुए भाजपा में शामिल, जिलाध्यक्ष ने कहा मिलेगी मजबूती

February 7, 2024 8:28 PM0 commentsViews: 580
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के चेयरमैन उमा अग्रवाल पत्नी रवि अग्रवल और नगर पंचायत बढ़नी के चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने भारतीय जमता पार्टी ज्वाइन कर लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा है कि इन दोनों नेताओं के आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। दोनों लोगों के भाजपा में शामिल होने पर लोगों ने बधाइंया दी हैं।

बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा है कि प्रदेश भाजपा कार्यालय पर दोनों नगर पंचायतो के चेयरमैनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया है। इन्हें भजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सदस्य्ता दिलाई है। उन्होंने कहा चेयरमैन उमा अग्रवाल पत्नी रवि अग्रवल और चेयरमैन सुनील अग्रहरि के पार्टी में आने से भाजपा को लोकसभा चुनाव में मिलेगी मजबूती।

दोनों नेताओं के भाजपा ज्वाइन करने से भाजपा के फतेबहादुर सिंह, विपिन सिंह, राजकुमार सिंह उर्फ़ राजू शाही, आशीष शुक्ला, विकास पाण्डेय, नितेश पाण्डेय, विजय पाण्डेय, अरविन्द पाण्डेय आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply