भाजपा नेता को कमरे में बंद कर लाखों का माल उठा ले गये चोर और चिल्लाते रहे नेता जी

November 21, 2023 12:56 PM0 commentsViews: 267
Share news

 

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। पथरा थाना क्षेत्र के तुरकौलिया तिवारी गांव में XगजTब की वारदात हुई।  चोरों का दल घर में घुसा। उसने पहले गृहस्वामी जो सत्ताधारी दल के वरिष्ठ नेता भी हैं, को कमरे में बंद किया। तत्पश्चात घर का हर कोना जम कर खंगाला और घर से लाखों लेकर फरार हो गये। जबकि नेता जी बंद कमरे में चिल्लाते रह गये। इस घटना की क्षेत्र में जम कर चर्चा हो रही है। लाग इस घटना के माध्यम से सरकार पर व्यंग्य कस रहे हैं। दूसरी तरफ भाजपा नेता चोरों पर कार्रवाई के लिए पुलिस के पास निरंतर गुहार लगा रहे हैं। चोरी लगभग तीन लाख की बताई गई है।

क्षेत्र के तुरकौलिया तिवारी गांव निवासी शिवपूजन तिवारी भाजपा युवा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हैं। शिवपजून के मुताबिक, बीती रात वह अपने घर में सोए हुए थे। देर रात चोरों का दल छत पर चढ़कर पीछे के रास्ते से मकान में घुस आया। इसके बाद चोरों ने उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और आराम से घर का एक एक कोना छानने लगे।  घर के बक्सों में रखे लगभग तीन लाख के जेवरात चोरों के हाथ लगे। यहां ऐसा लगता है जैसे चोरों को यह पहले से पता थाकि नेता जी घर में अकेले है। क्यों कि चोरों ने केवल उनके कमरे की सांकल बहर से बंद की थी।

बताया जाता है कि घर में खटपट की आवाज सुनकर जब वह उठे और अपना कमरा खोलना चाहे तो वह बाहर से बंद था। इस पर वह किसी आशंका से चीख पुकार मचाने लगे। उनके शोर मचाने पर जब तक गांव वालों ने पहुंच कर कमरा खोला, तब चोरी की घटना का पता चला। मगर तब तक चोर पीछे के रास्ते से भाग चुके थे। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र में भजा नेता के घर हुई यह दुस्साहसिक वारदात चर्चा का विषय बनी हुई है। नेता जी के बहाने लोग भाजपा शासन को मजाक का विषय बना रहे हैं। इस संबंध में पथरा थाने की इंचार्ज मीरा चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply