भाजपा नेता की बहू ने खुद को लगाई आग, बचाने में पति भी झुलसा

May 11, 2017 6:27 PM0 commentsViews: 1083
Share news

नजीर मलिक

bahu

सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय पर आज एक वरिष्ठ भाजपा नेता की बहू ने मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर दिया। उसे बचाने में पति मान सिंह भी झुलस गया। पेशे से ठेकेदार मान सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता बुद्धिसागर सिंह के पुत्र हैं। बुद्धिसागर सिंह एक समय स्व. धनराज यादव के करीबियों में माने जाते थे।

बताया जाता है कि आज शहर के भीमापार मुहल्ले में मान सिंह के आवास से आग की लपट, धुआं केसाथ चीख पुकार की आवाजें आने लगीं। पड़ोसियों ने पहुंच कर देखा तो वहां मान सिंह कि ४० वर्षीय पत्नी आग की लपटों में घिरी थी और मान सिंह उसे बचाने की कोशिश कर रहे थे। बहरहाल सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान मान सिंह भी झुलस गये।

लोगों ने तत्काल दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने महिला के बचने की उम्मीद कम बताई है। डाक्टरों का कहना है कि वह ७५ फीसदी जल चुकी है। इसलिए उनकी हालत चिंता जनक हैं। दूसरी तरफ मान सिंह को हल्के उपचार के बाद छुट्टी मिल गई।

घटना के बारे में बताया जाता है कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आज दिन में ११ बजे के आस पास मान सिंह जैसे ही घर में घुसे, पति पत्नी में विवाद हो गया। नाराज पत्नी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर खुद को जला लिया। समाचार लिखने तक पुलिस मामले पर नजर रखे हुए है।

 

 

Leave a Reply